एक इंच पीछे मत हटिए, हम आप सभी किसानों की पूरी मदद करेंगे:- राहुल गाँधी

एक इंच पीछे मत हटिए, हम आप सभी किसानों की पूरी मदद करेंगे:- राहुल गाँधी
नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:-आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया।नए कृषि क़ानूनों और किसान प्रदर्शन पर राहुल गाँधी ने कहा की मैं किसानों से कहना चाहता हूं हम सब आपके साथ हैं। एक इंच पीछे मत हटिए, ये आपका भविष्य है। ये जो 5-10 लोग आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें मत चोरी करने दीजिए, हम आपकी पूरी मदद करेंगे।
सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि इसका एक मात्र समाधान इन कृषि क़ानूनों को वापस लेना है

कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा की कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में खड़ी रहनी चाहिए। मेरी राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी से अपील है कि किसानों के मुद्दे पर हमें लड़ना चाहिए। अब पता चल गया है कि प्रधानमंत्री गरीबों के लिए काम नहीं करते हैं.
किसान नेता ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी :-
कांग्रेस नेता नरेश टिकैत ने कहा की सरकार हठधर्मी हो रही है, अगर सरकार चाहती तो फैसला बहुत जल्दी हो जाता। अगर मुद्दे का हल नहीं होता तो गाज़ीपुर बाॅर्डर पर आंदोलन चलेगा।वहीँ आज सिंघु बाॅर्डर पर झड़प होने के बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।इस दौरान हुई झड़प में अलीपुर के एसएचओ घायल हो गए




