सभी खबरें
झारखण्ड से दिल दहला देने वाली घटना ,छात्रा के साथ 12 लोगों ने किया गैंगरेप
![](https://thelokniti.com/wp-content/uploads/2022/05/1575024461_premiere.jpg)
- 12 आरोपियों ने मिलकर किया एक युवती के साथ गैंग रेप
- 24 घंटों के अंदर पुलिस ने सारे आरोपियों को पकड़ा और कर दिया जेल की सराखों के पीछे
रांची: चुनावी समर में चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बीच झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। चुनावी माहौल के दौरान रांची में 12 आरोपियों ने मिलकर एक गैंग रेप को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस प्रशासन नें गैंगरेप के सभी 12 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना ने कई सरकार की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
हम आपको बता दें की पीड़ित महिला एक यूनिवर्सिटी की छात्रा थी। एक दिन वह बस स्टॉप पर खड़ी बस का इंतज़ार कर रही थी, इतनी ही देर में छह अपराधी आते हैं और पीड़ित महिला को हथियार के बल पर अफवाह करके गैंग रेप का अंजाम देते हैं। इन हैवानों को इतने पर ही शान्ति नहीं मिली, इन्होनें अपने छह साथियों को भी गैंग रेप के लिए बुलाया।
कांके थाना में पीड़िता ने जब मामला दर्ज करवाया तो पुलिस के होश ही उड़ गए। रांची पुलिस ने ठोस रणनीति के तहत तत्काल करवाई करते हुए सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब इस घटना के बाद चुनावी माहौल में दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था की इज्जत उतर गई।