सभी खबरें

 धार : दिल्ली में बढ़ा मध्यप्रदेश का गौरव, धार के मत्स्य बीज उत्पादक को मिला राष्ट्रीय स्तर का बेस्ट फीश हैचरी पुरस्कार

 धार : दिल्ली में बढ़ा मध्यप्रदेश का गौरव, धार के मत्स्य बीज उत्पादक को मिला राष्ट्रीय स्तर का बेस्ट फीश हैचरी पुरस्कार

  • विश्व मात्स्यिकी दिवस पर  कैलाश रामचन्द्र वर्मा ग्राम सुन्द्रेल को मिला सम्मान
  • पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रूपये एवं सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया 

 द लोकनीति डेस्क धार
 मछली बीज उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर देश की राजधानी में राज्य का गौरव बढ़ा है। विश्व मात्स्यिकी दिवस 21 नवंबर 2020 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में धार जिले के निजी मछली बीज उत्पादक कैलाश रामचन्द्र वर्मा ग्राम सुन्द्रेल तहसील धरमपुरी को मछली बीज उत्पादन के क्षेत्र में सम्पूर्ण देश में अग्रणी कार्य करने के लिये बेस्ट फीश हैचरी पुरस्कार भारत सरकार के मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी के केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रतापचन्द्र सारंगी  के द्वारा दिया गया। पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रूपये एवं सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी के कैबिनेट मंत्री  लक्ष्मीनारायण चौधरी, भारत सरकार के कैबिनेट सेकेटरी राजीव रंजन, एनएफडीबी हैदराबाद के सीईओ  स्वर्णा , संचालक मत्स्योद्योग मध्यप्रदेश  भरतसिंह एवं धार जिले के सहायक संचालक मछली पालन  टी. एस. चौहान उपस्थित रहे । चौहान सहायक संचालक मछली पालन द्वारा बताया गया कि जिले के कलेक्टर अलोक कुमार सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष वर्मा के सकारात्मक सहयोग एवं कुशल मार्गदर्शन से ही उक्त उपलब्धि गौरव विभाग एवं धार जिले को प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button