सभी खबरें

Delhi Elections : आप ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो : यमुना को साफ़ करने के बाद, अब यमुना रिवर साइड भी बनायेगी आप सरकार

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आप सरकार ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा से सवाल किया है कि भाजपा अपने सीएम का चेहरा घोषित करे ताकि लोगों को पता चले वे किसको वोट दे रहे हैं।

किसानो को मुआवज़ा , राशन की होम स्टेप डिलीवरी
 जन लोकपाल बिल : आम आदमी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि दिसंबर 2015 में दिल्ली विधानसभा में दिल्ली जनलोकपाल बिल 2015 को पारित किया गया था और यह पिछले 4 वर्षों से केंद्र सरकार के पास लंबित है। अपने मैनिफेस्टो में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली जन लोकपाल बिल पास करवाने के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

 दूसरा वादा जो आप ने किया है वह यह है की दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने का आम आदमी पार्टी अपने सामाजिक राजनीतिक और नैतिक अधिकारों का उपयोग करते हुए संवैधानिक ढांचे के भीतर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर जोर देती रहेगी।

 राशन की होगी डोर स्टेप डिलीवरी : डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम के बाद अब राशन की होम डिलीवरी शुरू करेगी केजरीवाल सरकार।
बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा : अगले 5 सालों में दिल्ली के 10,000 बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

केजरीवाल सरकार लाएगी देशभक्ति का पाठ्यक्रम : दिल्ली सरकार के स्कूलों में शुरू की गई हैप्पीनेस करिकुलम और एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम की सफलताओं के बाद अब देशभक्ति पाठ्यक्रम भी लाया जाएगा।

 युवाओं के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा : दिल्ली में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए पिछले 5 वर्षों में दिल्ली के किसी भी सरकारी या निजी स्कूल से शिक्षा पूरी कर चुके छात्रों के लिए अंग्रेजी सॉफ्ट स्किल्स और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेस की शुरुआत करवाई जाएगी।

 दिल्ली मेट्रो को बनाया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क : दिल्ली के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक बनाने के लिए दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क को 500 किलोमीटर से ज्यादा फैलाया जाएगा।

यमुना को साफ़ कर चुकी आप सरकार बनवाएगी यमुना रिवर साइड विकास : यमुना के गंदे पानी को साफ करने के बाद आप सरकार ने वादा किया है कि नए मॉडल बनाने के लिए यमुना रिवर साइट को विकसित किया जाएगा।

 दिल्ली में आप सरकार बनाएगी विश्वस्तरीय सड़कें :  आम आदमी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है कि दिल्ली की सड़कों को साफ सुथरा रखने के लिए नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

 एक करोड़ का मुआवजा :  सभी कर्मचारियों के परिवारों को 1 का मुआवजा दिया जाएगा जिनकी ड्यूटी करते समय मृत्यु हो जाती है

 रेड रोज की होगी समाप्ति : रेड रोज पर अंकुश जारी रहेगा दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विश्वास से सहयोग की भावना के साथ व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों से जुड़ कर काम करेगी आप सरकार।

सीलिंग से सुरक्षा ; सभी कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार, डीडी और एमसीडी पर दबाव डालेंगे कि उद्योगों वह दुकानों को सील ना होने दें।  सील की गई दुकानें खोली जाएंगी

बाजार और औद्योगिक क्षेत्रों का विकास आम आदमी पार्टी : दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त धन आवंटित करेगी ऐसा उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है

पुराने वैट मामलों के लिए स्कीम : आम आदमी पार्टी पुराने मामलों को निपटाने के लिए अन्य स्कीम लाएगी जिसके 2017 से पहले से लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

दिल्ली में खुले रहेंगे 24 घंटे बाजार : दिल्ली के प्रमुख बाज़ारों के तौर पर 24 घंटे में स्थापित करेगी आप सरकार और रेस्टोरेंट्स 24 घंटे खुले रह सकते हैं।

अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी : महिलाओं को अपने घर के आस-पास नौकरी और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ने की पहल की जायेगी ताकि वह अपने घरेलू आय के साथ देश और दिल्ली की अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकें महिलाओं को लेकर आप सरकार ने यह बड़ा वादा किया है।

 पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना अधिकार ; आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के साथ मिलकर पुनर्वास कालोनियों के निवासियों के लिए फ्री होल्ड की समीक्षा और पूर्ण मालिकाना अधिकार सुनिश्चित करेंगे।

अनाधिकृत कालोनियों का नियमितीकरण और रजिस्ट्री : केंद्र सरकार ने अभी भी अनाधिकृत कालोनियों के भूमि उपयोग को नियमित और परिवर्तित नहीं किया है दिल्ली की सभी कॉलोनियों को नियमित करने के लिए आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगी जिससे अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को उनके घरों की उचित रजिस्टर मिल सके।

ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए मानदंड सरल करेंगे

भोजपुरी के लिए मान्यता : भोजपुरी भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा

संविदा कर्मचारियों को नियमित करेंगे : आम आदमी पार्टी सरकार के साथ कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा।

 भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन : आम आदमी पार्टी ने वादा किया कि किसानों की भूमि पर अन्याय पूर्ण तरीके से लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए अधिनियम की धारा में संशोधन होगा

फसल नुकसान पर किसानों को मुआवजा जारी रखेगी आप सरकार

रेडी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण देगी आप सरकार ऐसा करने वाला दिल्ली भारत का पहला राज्य बनेगा।
नई सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी

सर्किल रेट का युक्तिकरण होगा : वास्तविक बाजार मूल्यों को ध्यान में रखकर दिल्ली में सर्किल रेट की व्यापक समीक्षा और युक्तिकरण करेगी आप सरकार

1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए न्याय

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी और उस पर जोर देती रहेगी।

आम आदमी पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में भारी भरकम वादे किये हैं देखना यह है कि वे कितने वाडे पूरे कर पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button