सभी खबरें

MP:- अब इस भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

MP:- अब इस भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

 भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:-  मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके साझा की है. 

 ट्वीट कर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सूचनार्थ-मेरी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।सुरक्षा और सावधानी के दृष्टिगत पर्याप्त चिकित्सीय परामर्श और दवाई प्राप्त कर स्वंय को सेल्फ क्वांरटाईन कर लिया है। पिछले दिनों मेरे संपर्क में आऐ प्रत्येक मित्र की जांच करवा दी है,देवकृपा से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उमेश शर्मा 

https://twitter.com/umesh_sharmaBJP/status/1301451496551137280?s=19

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. सीएम ने कहा ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1301465928350052352?s=19

 मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है उन्होंने कहा कि आपके स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूँ। अपना ख्याल रखिएगा मुझे विश्वास है आप शीघ्र ही स्वस्थ होकर राष्ट्रवाद के यज्ञ में समिधा देंगे।

https://twitter.com/tulsi_silawat/status/1301466516039163905?s=19

मध्य प्देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है.

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। साथ ही साथ प्रदेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।

बीते 24 घंटे में मप्र में एक बार फिर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ हैं। प्रदेश में 1 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें सामने आए हैं। जिसने शासन प्रशासन की चिंता को और बड़ा दिया हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी बुधवार को 1424 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। अभी फिलहाल हर रोज़ इतने मामले सामने आ रहे हैं।

1424 नए मरीज़ मिलने के  बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हजार 914 हो गई।

जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1453 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 14337 हो गई हैं।

बता दे कि, इन चार महानगरों (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर) में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 243 मरीज़ मिले हैं। जबकि भोपाल में 163, ग्वालियर में 104 और जबलपुर में 89 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी मरीज़ मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button