सभी खबरें

Delhi Live : कौन करेगा दिल्ली में राज? सभी 70 सीटों पर मतदान आज

Delhi Assembly Election 2020 – एक लंबे इंतज़ार के बाद आज वो दिन आ गया जब दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। बता दे कि आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी, और शाम 6 बजे तक समाप्त होगी। 

इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। मालूम हो कि पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं। यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 हैं। इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 हैं। 

चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतेज़ाम 

मतदान के दौरान कोई घटना न हो इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किये गए हैं। जानकारी के अनुसार 19 हजार होम गार्ड्स की ड्यूटी भी दिल्ली में लगाई गई हैं। वहीं, ईवीएम-पोलिंग बूथ की सुरक्षा अलग से हैं। जबकि 40 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button