सभी खबरें

दिल्ली विधानसभा चुनाव / बीजेपी ने की चुनाव समिति की घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- आज भाजपा ने चुनाव समिति की घोषणा कर दी है, बीजेपी ने कुल 15 लोगों की समिति का गठन किया है।

 
समिति में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ,राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम , केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन , राज्यसभा सांसद विजय गोयल , राष्ट्रीय मंत्री आर पी सिंह , महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, लोकसभा संसद रमेश बिधूड़ी, लोकसभा संसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, लोकसभा सांसद मिनाक्षी लेखी, लोकसभा संसद गौतम गंभीर, लोकसभा संसद हंसराज हंस, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूनम पराशर के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। 

आपको बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव आयोग द्वारा वोटिंग होना तय किया गया है। दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं और सभी सीटों पर एक दिन में चुनाव हो जायेंगे। 

नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 
पिछली विधानसभा चुनाव 2015 में अरविन्द केजरीवाल की पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में 67 सीटों पर अपना कब्ज़ा जमाया था, बाकि बची 3 सीटें बीजेपी को हासिल हुई। वहीँ कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। 

पर इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा अरविन्द केजरीवाल को ज़बरदस्त टक्कर देने को तैयार है। 
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button