दमोह : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के युवा संगठन के परिणाम आज हुऐ घोषित

-मनजीत जिला, राहुल, अंकुर, दुरग बने विधानसभा अध्यक्ष
-युवक कांग्रेस संगठन के चुनाव परिणाम घोषित
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट : – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के युवा संगठन के परिणाम आज घोषित कर दिए गए । युवक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष मंजीत यादव को चुना गया है। साथ ही चारों विधानसभा के अध्यक्ष के परिणाम भी घोषित हो गए हैं।
युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया जिला। अध्यक्ष पद पर मंजीत यादव की ताजपोशी हुई है। यादव को सर्वाधिक 346 मत मिले हैं। बताया जाता है कि करीब 750 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें मंजीत यादव को 346, निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक डिम्हा को 201, अरविंद अवस्थी को 166 मत प्राप्त हुए। वहीं अभिषेक डिम्हा को समर्थन देने वाले नौशाद खान को मात्र 1 मत प्राप्त हुआ तथा 20 मत निरस्त किए गए। इस तरह मंजीत यादव युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चुने गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित : –
जिला अध्यक्ष के साथ ही जिले की चारों विधानसभा के परिणाम भी घोषित कर दिए गए । जिसमें निर्विरोध निर्वाचित हुए अफजल खान को दमोह विधानसभा में 459 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस संगठन चुनाव के नियम अनुसार किसी भी निर्विरोध प्रत्याशी के लिए कम से कम एक मत का लेना अनिवार्य है । जबकि अफजल खान को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। लेकिन वोटिंग का नियम होने से उन्हें सभी 459 मत प्राप्त हुए। ठीक इसी तरह हटा विधानसभा से राहुल पटेल भी 105 मतों से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि पथरिया विधानसभा से दुरग सिंह लोधी को 49 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक जैन को 31 मत प्राप्त हुए ।वही जबेरा से अंकुर जैन को मात्र 38 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश से को 16 मत प्राप्त हुए।
आयुष बने महासचिव : –
महासचिव पद के लिए आयुष दुबे निर्वाचित हुए हैं। आयुष को 200 मत प्राप्त हुए। जबकि आरिफ राईन को 146 मत मिले हैं। महासचिव पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे। ठीक इसी तरह प्रदेश महासचिव पद के लिए दमोह से एकमात्र उम्मीदवार रफीक खान को 365 मत मिले हैं।




