कोरोना ने भारत में दिखाया अपना रंग,वायरस से हुई 76 साल के बुज़ुर्ग की पहली मौत

कोरोना ने भारत में दिखाया अपना रंग,वायरस से हुई 76 साल के बुज़ुर्ग की पहली मौत
कोरोना से अब तक भारत में लोग परेशान और बीमार थे लेकिन किसी की मौत नही हुई थी लेकिन अब 76 साल के बुज़ुर्ग की पहली मौत हो चुकी है जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटे थे। इस विषय में कर्नाटक राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा था कि “इस मामले में सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा था.
कैसे हुई मौत
केंद्र सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सऊदी अरब से लौटने के बाद सांस लेने में परेशानी, खांसी और निमोनिया की शिकायत हुई जिसके बाद 6 मार्च को एक डॉक्टर ने उनके घर पर ही उनका इलाज किया. लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के बाद 9 मार्च को कलबुर्गी में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. अस्पताल में प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का संदिग्ध पाया गया. इसके बाद 9 तारीख को विस्तृत जांच के लिए उनके थूक के नमूने को बंगलुरु की एक लैब में भेजा गया था. लेकिन जांच के नतीजे आने से पहले ही कलबुर्गी अस्पताल की सलाह के ख़िलाफ़ जा कर उनके परिवार वालों ने उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में 10 मार्च को जब उन्हें जीआईएमएस लाया जा रहा था रास्ते में उनकी मौत हो गई. हालांकि कर्नाटक में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्पष्ट तौर पर से नहीं कहा जा सकता कि ये मौत कोविड 19 के कारण हुई है क्योंकि जिनकी मौत हुई उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दूसरी समस्याएं भी थीं. कर्नाटक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने एक ट्वीट कर कहा है कि जिनकी मौत हुई कोरोना वायरस संक्रमण की उनकी जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी.



