सभी खबरें

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:- अनूपपुर की कमान संभालेंगी दबंग IAS सोनिया मीणा 

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:- अनूपपुर की कमान संभालेंगी दबंग IAS सोनिया मीणा 

अनूपपुर:- मध्यप्रदेश में अक्सर बड़े प्रशासनिक तबादले होते रहते हैं एक बार फिर से शिवराज सरकार ने प्रशासनिक तबादला किया है. अब अनूपपुर की कमान कलेक्टर सोनिया मीणा संभालेंगी..

 

सरकार ने तीन आईएएस अफसरों को तबादले किए हैं. सीहोर और अनूपपुर के कलेक्टर के तबादले राज्य सरकार ने किए हैं. अनूपपुर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर को सीहोर का कलेक्टर बनाया गया. उनकी जगह पर सोनिया मीना को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है. 

 

जबकि सिहोर के कलेक्टर 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अजय गुप्ता को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है. अनूपपुर कलेक्टर 2012 के बैच आईएएस अधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर को सीहोर का कलेक्टर बनाया गया है. जबकि 2013 बैच सोनिया मीना, 2013 बैच की आईएएस अधिकारी पर्यटन विकास बोर्ड से हटाकर अनुपपुर की कमान सौंपी गई है

 

 सोनिया मीणा राजस्थान की धरती से हैं उन्हें काफी दबंग कहा जाता है.

साल 2017 की फरवरी में उन्होंने छतरपुर के खनन माफिया अर्जुन सिंह से बुंदेला के रेत के वाहन पकड़े थे, जिसके बाद माफियाओं द्वारा उन्हें धमकाया गया था. इसके बाद एसडीएम रहते सोनिया मीना की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ उनके अभियान जारी थे.

वह 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले वह उमरिया की एडीएम और कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पर रह चुकी हैं. इससे पहले वह छतरपुर के राजनगर में एसडीएम के पर रह चुकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button