सभी खबरें

उपचुनाव : सिंधिया के गढ़ पर "नाथ" ने जमाई फील्डिंग, इन दिग्ग्जों को सौंपी अहम ज़िम्मेदारी 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में जल्द ही 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें से सबकी नज़रे लियर चंबल (Gwalior Chambal) इलाके की 16 सीटों पर हैं। यहीं कारण है कि जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और भाजपा यहां जी जान से मेहनत कर रहीं हैं। भाजपा ने जहां इन 16 सीटों को देखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, वहीं कांग्रेस भी ग्वालियर चंबल इलाके को फतह करना चाहती हैं। 

यहीं कारण है कि कांग्रेस ने ग्वालियर में पार्टी का चुनावी मुख्यालय बनाने का फैसला किया हैं। सभी तरह की चुनावी गतिविधियां इसी मुख्यालय से संचालित होंगी। किस विधानसभा सीट पर कौन से नेता कब जाएंगे, इसकी रणनीति भी ग्वालियर मुख्यालय में ही बैठकर तय होगी। 

बता दे कि इसके लिए पार्टी ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, लाखन सिंह यादव, डॉक्टर गोविंद सिंह, अशोक सिंह और फूल सिंह बरैया को जिम्मेदारी सौंपी हैं। ये तमाम दिग्गज यहां की 16 सीटों पर फोकस करेंगे। साथ ही साथ रणनीति भी तैयार करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button