सभी खबरें

बिहार डीजीपी ने अपराधी विकास दुबे का कहा "नपुंसक",दिया खुला चैलेंज 

बिहार डीजीपी ने अपराधी विकास दुबे का कहा “नपुंसक”,दिया खुला चैलेंज 

बिहार :- बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने विकास दुबे को नपुंसक कहते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बिहार में घुसकर दिखाओ। बता दें कि विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं उसकी मध्यप्रदेश के भिंड के जंगलों में छिपे होने की खबरें सामने आ रही है। डीजीपी  गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। डीजीपी  ने कहा कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करके हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे बिहार में घुस आएगा और यहां से सुरक्षित निकल जाएगा? यह कैसे हो सकता है?

डीजीपी ने विकास दुबे को बिहार में घुसने का खुला चैलेंज दिया है। सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) पर अब सरकार ने इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। यह राशि अब ढाई लाख रुपए कर दी गई है। बता दें इस बड़े हत्याकांड को अंजाम देकर फरार चल रहे विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस जी जान से लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button