सभी खबरें

CM शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार 4 मई के बाद होने की संभावना, शामिल हो सकते हैं 23 मंत्री

 मध्यप्रदेश/ भोपाल BHAPAL : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  (Shivraj Singh) 4  मई के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। संभावना है कि अगले विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।कहा जा रहा है कि 8  से 10 पूर्व विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक होंगे।

कहा जा रहा कि कई कद्दावर और पूर्व मंत्रियों को इस बार कैबिनेट में स्थान नहीं मिल पाएगा। फिलहाल शिवराज कैबिनेट में सिर्फ 5 मंत्री हैं।इस में से 2  सिंधिया समर्थक और 3 भाजपा के कोटे से हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, शिवराज कैबिनेट के दूसरे विस्तार के लिए तैयारियां  हो गई हैं।

संभावना जताई जा रही है कि 4 मई के बाद कभी भी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। अभी तक  जो तैयारी है, उसके मुताबिक 23 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है।इनमे  सिंधिया कैंप के 8  से 10 वे पूर्व विधायक हो सकते हैं, जो कि  कांग्रेस छोड़कर भाजपा(BJP ) में आए हैं। 13 चेहरे भारतीय जनता पार्टी के हो सकते हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह या फिर  जून के प्रथम सप्ताह में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो सकता है। इसलिए कैबिनेट का विस्तार जरूरी माना जा रहा है। यह भी तैयारी की जा रही है कि कोविड -19 वायरस की  परिस्थितियों से निपटने के लिए मंत्रियों को शपथ दिलाकर उन्हें जिलों का प्रभार सौंप दिया जाएगा तब वे अपने-अपने जिलों में कोरोना (CORONA ) नियंत्रण की मॉनीटरिंग कर सकें।

24 सीटों पर उप चुनाव की क्य हे तैयारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP ) को अगले कुछ महीनों में प्रदेश में 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का सामना करना है। इनमें से 16 विधानसभा क्षेत्र चंबल व ग्वालियर की हैं इसलिए कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों में चंबल ग्वालियर के चेहरे ज्यादा होंगे।

सिंधिया खेमये  से इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर और प्रभु राम चौधरी तो कैबिनेट में शामिल होंगे ही। हरदीप सिंह डंग, एदल सिंह कंषाना और बिसाहू लाल सिंह को भी शपथ दिलाए जाने की संभावना है। इस कैंप से तीन अन्य चेहरों के नाम पर जातिगत संतुलन और समीकरणों को देखते हुए विचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button