सभी खबरें

चिरायु अस्पताल भोपाल में मीडिया कर्मी की कोरोना से मौत पर हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल। चिरायु अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा है। दरअसल यहां एक अखबार के कर्मचारी की आज मौत हो गई। कर्मचारी को कोरोना  पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था उसका  पिछले 1 महीने से अस्पताल में इलाज चल रहा था। हंगामे के बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

8 दिन से परिवार वालो को मरीज के स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसी के चलते परिजनों तथा मीडिया से जुड़े लोगों का गुस्सा होना लाजिमी था। बहरहाल अस्पताल में हंगामा चल रहा था।

आपको बता दें कि इसी हॉस्पिटल में सीएम शिवराज भी कोरोना का इलाज करा रहे हैं। मीडिया को चिरायु अस्पताल में अंदर जाने से पुलिस ने रोक दिया। चर्चा है कि इस पूरे मामले को  दबाने में  हॉस्पिटल प्रबंधन जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button