सभी खबरें

कोरोना बिग ब्रेकिंग जबलपुर : फिर मिले 64 नए पॉजिटिव, 17 हुए डिस्चार्ज

कोरोना बिग ब्रेकिंग जबलपुर : फिर मिले 64 नए पॉजिटिव, 17 हुए डिस्चार्ज

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने पर आज रविवार को 17 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 64 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी तरह जॉनसन कंपलेक्स नर्मदा रोड निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। रिपोर्ट में हमने कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

 

जबलपुर में आज डिस्चार्ज हुये 17 व्यक्तियों को मिलाकर कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 901 हो गई है। कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 64 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1433 पहुँच गई है। आज हुई एक व्यक्ति की मृत्यु को मिलाकर अभी तक 30 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 502 हो गये हैं। आज रविवार को कुल 867 सेम्पल कोरोना परीक्षण हेतु भेजे गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button