छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अभी कमलनाथ का दांव बाकी, इंतज़ार करिए

- सिंधिया को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि लोग पहले गुर्राते हैं और फिर दुम दबा कर भाग जाते हैं
- भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है
भोपाल :- छत्तीसगढ़(Chattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है। भाजपा अपने विधायकों को रातों रात चुप छुपा कर शिफ्ट कर रही है। वह अपनी सभी रणनीतियों को खेल ले उसके बाद कमलनाथ अपने रणनीति को सामने लाएंगे।
बघेल ने कहा कि अभी कमलनाथ का पत्ता आना बाकि है विधानसभा पर नज़र बनाए रखें।
सिंधिया को लेकर भूपेश बघेल ने क्या कहा :-
सिंधिया( Jyotiraditya Scindia) को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि लोग पहले गुर्राते हैं और फिर दुम दबा कर भाग जाते हैं। लेकिन उनकी भी कुछ मजबूरियां रही होंगी। यूँ ही कोई बेवफा नहीं होता। जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है तब से लगातार कांग्रेस पार्टी के नेता मंत्री उन पर कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। अब इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल हो गया है।
मध्यप्रदेश सरकार को लेकर भूपेश ने क्या कहा :-
भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है। गौरतलब है कि होली के दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। और बुधवार को वह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।




