सभी खबरें

CAA Protest Live: यूपी में हिंसक प्रदर्शन, इन 8 जिलों में रोकी गई इंटरनेट सेवाएं  

उत्तर प्रदेश / खाईद जौहर – नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। इस कानून को लेकर अब तक न जानें कितने मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन देखा गया हैं। इसके अलावा यह हिंसक प्रदर्शन अब उत्तर प्रदेश तक जा पंहुचा हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हिंसक झड़पों के मामले सामने आ रहे हैं। 

कहा जा रहा है कि इस हिंसक प्रदर्शन के पीछे सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हाथ हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश और गलत-गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जिसके चलते ये विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा हैं। अफवाहों को रोकने के लिए स्थानीय प्रशसान सतर्क हो गया है, इसलिए ही संवेदनशील जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया जा रहा हैं। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बरेली, प्रयागराज और संभल जिलों में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंसा हुई, इस हिंसा को देखते हुए लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं कुछ इलाकों में बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा प्रयागराज में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट पर बैन लगाया गया हैं। वहीं, मेरठ में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं. मेरठ में एहतिहातन यह फैसला लिया गया हैं। हालांकि मेरठ में किसी भी तरह की अब तक हिंसक झड़प की खबरें सामने आई हैं। 

उधर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद करने का आदेश दिया हैं। गाजियाबाद में गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। जबकि अलीगढ़ जिले में इंटरनेट सेवाएं 20 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक के लिए रोकी गई हैं। 
इसके अलावा बरेली में भी इस कानून के विरोध को देखते हुए इंटरनेट पर बैन 21 दिसंबर रात 11 बजे तक इंटरनेट पर बैन रहेगा। वहीं, मुजफ्फरनगर और संभल में इंटरनेट को बंद कर दिया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button