सभी खबरें

कांग्रेस शासित प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जनमत की तैयारी

कांग्रेस शासित प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जनमत की तैयारी

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन जारी है,लोगों के ऊपर आंसू गैस के गोले और पुलिस की लाठियां भी बरसाई जा रही है फिर भी लोग इस कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस शासित प्रदेश में राज्य सरकार भी इस कानून के खिलाफ है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। एआईसीसी ने सभी राज्यों को इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया है। वही भोपाल में 25 दिसंबर को प्रोटेस्ट मार्च निकाला जाएगा। इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। प्रोटेस्ट मार्च में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। इसमें सभी मंत्री और विधायक भी शािमल होंगे। प्रदेश कांग्रेस संगठन इस संबंध में रणनीति तैयार कर रहा है।

राज्यों में जनमत की तैयारी

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों में इस मसले पर पार्टी जनमत तैयार करने की कवायद कर रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे हिंदी भाषी बड़े राज्यों में सरकार होने के कारण कांग्रेस ने यहां ज्यादा फोकस किया है। दिल्ली से मिले निर्देश के बाद मुख्यमंत्री खुद इस प्रोटेस्ट मार्च की अगुवाई करने वाले हैं। इस मार्च को प्रभावी बनाने के लिए हर जिले से कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज भोपाल बुलाने की तैयारी हो सकती है। आने वाले समय में प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button