सभी खबरें

किसान आंदोलन के बीच अब उठा CAA का मुद्दा, कैलाश विजयवर्गीय बोले, अगले साल लागू हो सकता है कानून 

पश्चिम बंगाल – शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का संशोधित नागरिकता कानून को लेकर बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान के शरणार्थियों को जनवरी 2021 से नागरिकता देना शुरू करने की संभावना हैं। 

सीएए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान हैं। संशोधित नागरिकता कानून अगले साल जनवरी से लागू हो सकता हैं। 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीएए को ईमानदार नीयत से पड़ोसी देशों से हमारे देश आए उत्पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए पारित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार शरणार्थियों के प्रति हमदर्दी नहीं रखती हैं। 

वहीं, विजयवर्गीय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ टीएमसी नेता और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि नागरिकता से भाजपा का क्या मतलब है? अगर मातु नागरिक नहीं हैं, तो वे साल-दर-साल विधानसभा और संसदीय चुनावों में कैसे मतदान करते हैं? हकीम ने आगे कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल के लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button