सभी खबरें

उपचुनाव : कांग्रेस में शामिल हुए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से ये बड़े नेता, कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं। इन 27 सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है, जहां इस समय सबसे ज़्यादा हलचल देखी जा रहीं हैं। 

इस हलचल के साथ साथ यहां दलबदलू का सिलसिला भी देखा जा रहा हैं। हालही में यहां भाजपा का माह सदस्यता अभियान चला, जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। 

इसी बीच सोमवार को ग्वालियर चंबल इलाके की आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर सबने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की और आगामी उपचुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।

इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ

आम आदमी पार्टी में प्रदेश संगठन सचिव और संस्थापक सदस्य हिमांशु कुलश्रेष्ठ के साथ शिवपुरी के युवा इकाई के नगर अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज, मंडल अध्यक्ष आकाश कुशवाहा,अंकित कुशवाहा, रवि कुशवाहा एवं बड़ा मलहरा इलाके के कई आप कार्यकर्ता शामिल हुए। 

इसके अलावा भिंड जिला युवा इकाई के अध्यक्ष शुभम गुप्ता, चंबल संभाग के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तोमर, संभागीय सचिव सोमेश शर्मा, जिला सह सचिव ग्वालियर संभाग की युवा इकाई के अध्यक्ष सतीश कुमार राजपूत, ग्वालियर महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुशील आर्य, युवा इकाई के प्रदेश सचिव जयवीर सिंह सोमवंशी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button