सभी खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र:- कांग्रेस द्वारा मजदूरों का रेल किराया देने के निर्णय की दी जानकारी

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शिवराज सिंह चौहान(Shivraj singhChauhan) को पत्र लिखा है. जिसमें कमलनाथ(Kamalnath) ने कांग्रेस द्वारा मजदूरों की वापसी का रेल किराया देने के निर्णय की जानकारी दी है. साथ ही साथ ऐसे लोगों की सूची अथवा जानकारी मांगी है जिनके लिए किराया का व्यवस्था किया जाना है. 

 जानिए पूर्व  मुख्यमंत्री ने ट्वीट में क्या कहा:-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा मज़दूरों की वापसी का रेल किराया देने के निर्णय की जानकारी दी है व ऐसे लोगों की सूची /जानकारी माँगी है जिनके लिये किराए की व्यवस्था की जाना है।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1258325035573325824?s=19

 एक तरफ जहां रेल मंत्रालय(Ministry Of Railway) ने साफ किया है कि सभी श्रमिकों का किराया केंद्र सरकार व राज्य सरकार मिलकर वहन करेगी.. तो वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज फिर से रेल किराए का मुद्दा उठाया. 

 आपको बता दें कि कुछ वक्त पूर्व ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)ने श्रमिकों का रेल किराया कांग्रेस द्वारा वहन करने का ऐलान किया था. जिसके बाद यह विषय चर्चा में था… 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button