Budget 2020 Live: देश के लोगों को निर्मला सीतारमण से कई उम्मीदे, क्या होगा इस बार कुछ नया?

नई दिल्ली – आज मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल का पहला बजट संसद में पेश होने जा रहा हैं। ये बजट केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में पेश करेंगी। लेकिन उस से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 9 बजे वित्त मंत्रालय पहुंचेंगी। वहां केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ फोटो सेशन होगा।
बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति की औपचारिक स्वीकृति लेंगी। फिर निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना होंगी और करीब 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगी। कैबिनेट की मंजूरी लेने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण बजट को संसद में पेश करेंगी।
क्या लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा ये बजट
इस बजट के विकास केंद्रित रहने की उम्मीद हैं। माना जा रहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश की आर्थिक विकास को रफ्तार देने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई अहम ऐलान कर सकती हैं। इससे देश में आर्थिक सुस्ती खत्म होने और विकास दर में तेजी देखने को मिल सकती हैं।
बता दे कि दुनियाभर में जारी मंदी के असर के कारण भारत की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगा हैं। ऐसे में इस बजट पर ना सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया की नजर हैं। किसान, मिडिल क्लास, टैक्सपेयर्स समेत हर तबके को अलग-अलग उम्मीदें हैं।