सभी खबरें

प्रदेश में बढ़ा Bird Flu का कहर, अब इन जिलों में भी हुई पुष्टि, अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश/मंदसौर : मध्यप्रदेश में अभी कोरोना का कहर ख़त्म नहीं हुआ था की इसी बीच यहां बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी हैं। बर्ड फ्लू के दस्तक के बाद यहां हड़कंप मच गया हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 10 जिलों में 23 दिसम्बर से अब तक कौवों की मौत का आंकड़ा लगभग 400 पहुंच गया हैं। ‘‘मध्यप्रदेश पशुपालन विभाग के अनुसार मुर्गियों में बर्ड फ्लू वायरस एच5एन8 अभी तक नहीं पाया गया हैं। चिकन तथा अण्डों आदि को अच्छी तरह पकाकर उपयोग किया जा सकता हैं। इनसे मानव स्वास्थ्य को किसी प्रकार का खतरा नहीं हैं। 

बता दे कि इंदौर में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मंदसौर और आगर मालवा जिलों के कौवों के नमूनों में भी एच5एन8 संक्रमण पाया गया हैं। इनके अलावा, प्रदेश के सात अन्य जिलों में मरे कौवों के नमूनों को जांच के लिये भेजा गया हैं। 

इस से पहले मध्यप्रदेश में हो रही कौवों की मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिये प्रदेश सरकार ने सोमवार को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया था। 

इधर, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की मंगलवार रात को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रदेश के इंदौर, मंदसौर और आगर मालवा जिलों में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई हैं। ’’ इन तीन जिलों के अलावा, उज्जैन, सीहोर, देवास, गुना, शाजापुर, खरगोन और नीमच जिलों में भी कौवों की मृत्यु होने पर नमूने एकत्र करके रोकथाम की कार्यवाही की गई हैं। इन जिलों से नमूने भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं और परिणाम का इंतजार हैं।  

मंदसौर के जिला पशुपालन विभाग के डॉक्‍टर मनीक्ष इंगोले के हवाले से मृत कौओं में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की हैं। उन्‍होंने बताया कि 23 दिसंबर से 3 जनवरी 2021 के बीच जिले में 100 कौओं की मौत हुई हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम एक किलोमीटर के दायरे की निगरानी कर रही हैं। 

वहीं, पशुपालन विभाग के संचालक डॉ. आरके रोकड़े कहते हैं कि हम पूरे प्रदेश में नजर रख रहे हैं। सभी जिलों को अलर्ट किया गया हैं। जहां मृत पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है, वहां पोल्ट्री फॉर्म के भी सैंपल लेने कहा गया हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में राजस्थान के सीमावर्ती हिस्सों से बर्ड फ्लू आया हैं। अब तक इंदौर, मंदसौर, आगर, खरगोन, उज्जैन, देवास, नीमच और सीहोर में कौए मृत मिले हैं। इसमें इंदौर और मंदसौर की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button