सभी खबरें

नगर निगम अफसरों की बड़ी लापरवाही, नल कनेक्शन नहीं पर पकड़ा दिया जलकर का नोटिस

नगर निगम अफसरों की बड़ी लापरवाही, नल कनेक्शन नहीं पर पकड़ा दिया जलकर का नोटिस

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में विभागों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है पहले बिजली विभाग में एक बल्ब जलाने पर पहला हजारों कैसे जाने का बिजली बिल बना दिया तो अब जल विभाग ने बिना नल कनेक्शन के जलकर का नोटिस दे दिया… तंगहाली दूर करने के लिए नगर निगम हड़बड़ी में गड़बड़ी कर रहा है. 
 यह पूरा मामला ऑपरेशन पहुंच के तहत घर-घर बकाया वसूली देयक पहुंचाने का है. इसके साथ ही परेशान जनता ने यह भी बताया कि जब उन्होंने बिल का भुगतान भी कर दिया है तो भी नगर निगम द्वारा वसूली की जा रही है. यहां तक कि जिसके घर नल का कनेक्शन नहीं है उसे भी भुगतान का नोटिस थमाया जा रहा है.. हरम इन नोटिस को लेकर लोग वार्ड कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं.. 
 नगर निगम अपने फायदे के लिए  अशोक जनता को आए दिन परेशान कर रही है
 लिहाजा शहर के लगभग हर वार्ड में विवाद की स्थिति बन रही है. और यह दिक्कत भी नगर निगम के e-nagarpalika सॉफ्टवेयर के कारण हो रही है. बता दें कि सॉफ्टवेयर में बकाया भुगतान का डाटा अपडेट नहीं किया गया जिसकी वजह से लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं. 

 मध्य प्रदेश की सरकार में आए दिन ऐसी धांधली बाजी वाले मामले सामने आ रहे हैं.. जनता परेशान है. और प्रशासन के  अलग ही रवैये हैं.. जाने आने वाले समय में और क्या क्या होने वाला है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button