सभी खबरें

सोनिया ने खुद तो इटली से आकर भारत की नागरिकता ले ली, अब दूसरों पर उठा रही है सवाल – अनिल विज

हरियाणा / खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी कांग्रेस लगातार आमने सामने हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस इस कानून के खिलाफ आवाज़ और इसका विरोध कर रहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी इसके समर्थन में रैलियां और जन जागरण अभियान चला रहीं हैं। बीजेपी जगह जगह जाकर इस कानून के बारे में लोगों को बता रहीं हैं। 

इसी कड़ी में गुरुवार को रोहतक में बीजेपी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक प्रदेश स्तरीय बैठक की। इस बैठक में हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला, साथ ही कहा की नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता छीनने के नहीं नागरिकता देने के लिए बना हैं। 

इस कानून को लेकर हो रहे विरोध पर हरियाणा में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनिल विज ने आगे कहा की, ‘’देश को जलाने के लिए सोनिया गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेताओं ने यूनियन बना रखी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कुछ यूनियन में शामिल हैं। इस यूनियन का काम देश के लोगों को आपस में लड़वाना है। 

अनिल विज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी घेराव करते हुए करारा हमला बोला। अनिल विज ने कहा कि सोनिया गांधी ने खुद तो इटली से आकर भारत की नागरिकता ले ली, लेकिन वह दूसरों को नागरिकता देने पर सवाल खड़े कर रही हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button