सभी खबरें

मध्यप्रदेश के आईएएस मीट में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- अफसर तय करें कि प्रदेश को कहां छोड़कर जाना चाहते हैं

फोटो क्रेडिट: भास्कर
भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा प्रदेश हैं जो विविधताओं से सम्पन्न है और पूरे विश्व में भारत ऐसा देश है जो विविधताओं से पूर्ण है। इस विविधता को सकारात्मक ऊर्जा में बदलना होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आईएएस सर्विस मीट 2020 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि जो आईएएस अधिकारी अपनी सेवा यात्रा के मध्य में है, जो सेवा पूरी करने वाले हैं, वे चिंतन करें कि प्रदेश को वे कहां छोड़कर जाना चाहते हैं। जो सेवा यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं, वे सोचें कि वे प्रदेश को कहां देखना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को न्याय देने वाला बताते हुए कहा कि संविधान में उल्लेखित स्वतंत्रता और समानता जैसे मूल्यों की सीमाएं हो सकती हैं, लेकिन न्याय की कोई सीमा नहीं है। दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पास जो क्षमता और कौशल है वह सामान्यत: राजनैतिक नेतृत्व के पास नहीं रहता।

न्यू आइडिया ऑफ चेंज पर देंगे तीन पुरस्कार
उन्होंने कहा कि राजनैतिक नेतृत्व बदलते ही प्रशासनिक तंत्र का भी नया जन्म होता है, लेकिन ज्ञान, कला, कौशल नहीं बदलते। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नए परिवर्तनकारी विचारों ‘न्यू आइडिया आफ चेंज’के लिए तीन पुरस्कार देने की भी बात कही। उन्होंने कहा की एक ज्युरी बनायीं जाएगी जो विनर का चुनाव करेगी।

प्रदेश का प्रोफाइल बदलना होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य का अपना प्रोफाइल होता है। वर्तमान प्रोफाइल को बदलना होगा। मध्यप्रदेश की नई पहचान बनानी होगी। इसके लिए जरूरी है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा आर्थिक गतिविधियाँ उत्पन्न हों। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी हर पल बदल रही है। पूरा भारत बदल रहा है। ज्ञान और सूचना के भंडार तक आज जो पहुंच बढ़ी है वह पहले नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button