20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

रायसेन :- देर रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

देर रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज की हुई मौत

 

  • रायसेन-देर रात ही कोरोना पॉजिटिव पाये गए माधो सिंह की इलाज के दौरान हुई मौत। 

 रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट:- देर रात कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज माधो सिंह की मौत हो गई. माधो corona सहित कई बीमारियों से पीड़ित था.
चार दिन पहले ही सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे भोपाल रेफर किया जा चुका था. पर परिवार के सदस्य माधो सिंह को अस्पताल ना ले जाकर झाड़-फूंक से इलाज करा रहेेेे थे. जिसके बाद अब उसकी मौत हो गई। 

रायसेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है.

प्रशासन ने की एक बार फिर से अपील:-

 प्रशासन लगातार कोरोनावायरस से बचाव के लिए जनता से अपील कर रहा है. एक बार फिर से अपील करते हुए प्रशासन ने कहा कि कृपया अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर ही रहे. और प्रशासन का सहयोग करें.

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।