सभी खबरें

भोपाल में खुद को हिन्दू बता कर की शादी, बच्चा होने पर हुआ खुलासा 

  • सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती खुद को बताया हिन्दू  
  • बच्चा हुआ तो बोला- में क्रिश्चियन हु
  • जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश

भोपाल/स्वाति वाणी:- 
भोपाल में जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। यहाँ एक क्रिश्चियन युवक ने खुद को हिन्दू बता कर पहले महिला को प्रेम जाल में फसाया फिर उसके गर्भवती होने पर उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया, तब युवक ने बताया कि वह क्रिश्चियन है और उसे भी अपना धर्म परिवर्तन करना होगा और ईसाई धर्म अपनाना होगा। यही नहीं, बच्चे को ईसा मसीह की सेवा के लिए सौंपने का दबाव बनाने लगा युवती ने उसे धर्म परिवर्तन करने और बच्चे को देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम- 2020 की धाराओं में केस दर्ज किया है।

गर्भवती होने पर ईसाई युवक ने हिंदू बता शादी की
मामला भोपाल के कोहेफिजा थाने का है यहाँ के SI रमेश मिश्रा ने बताया की कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने कॉलोनी में रहने वाली 26 साल की युवती की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए संजय सिंह से दोस्ती हुई थी। संजय ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। इसी दौरान संजय ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए और दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। जब युवती गर्भवती हो गई उसने संजय पर शादी का दबाव बनाया। संजय ने 14 जनवरी 2021 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 19 अप्रैल 2021 को युवती ने जेपी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।   इसकी जानकारी मिलते ही संजय अपनी बहन सोनल के साथ अस्पताल पहुंचा और युवती को बताया कि वह हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई धर्म का अनुयायी है। उसका असली नाम संजय मसीह है।

 

युवती ने धर्म परिवर्तन करने से किया मना
संजय मसीह एमपी नगर में एक कार शो-रूम में नौकरी करता है। संजय ने युवती को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा और बच्चे को यीशु की सेवा में सौंपने का दबाव बनाया। युवक की बात सुन युवती दंग रह गई। और उसने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। इस पर नाराज़ संजय ने युवती को घर से निकाल दिया। 

 

बहन सोनम भी देती थी भाई का साथ 
पुलिस की जांच में सामने आया कि संजय की बहन सोनल भी उसका साथ देती रही है। सोनल मसीह भी युवती को यह समझाती रही कि अगर वह अपनी गृहस्थी अच्छी तरह से चलाना चाहती है, तो ईसाई धर्म अपना ले। सोनल ने ही युवती के धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे घर नहीं आने के लिए धमकी दी थी। वो अपने भाई के साथ मिल कर युवती पर धर्म परिवर्तन के दबाव बना रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ  केस दर्ज कर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना सामने आने के बाद से दोनों फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button