सभी खबरें

IPL 2020 के आयोजन के लिए BCCI केंद्र सरकार से लेगी अनुमति

 दो सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार से IPL 2020 के लिए अनुमति हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है।

नई दिल्ली से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट – : वर्ल्ड कप ( World Cup) T- 20 स्थगित किए जाने की वजह से IPL 2020 के आयोजन का द्वार तो खुल गया, परन्तु बीसीसीआई ( BCCI) को अब आने वाले  2 सप्ताह में केंद्र सरकार से इसके लिए अनुमति लेनी होगी। अब ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई सरकार के सामने अब दो प्रस्ताव रखेगी, लेकिन बोर्ड को भी यूएई(UEI) में आयोजन के लिए हरी झंडी मिलने की भर पूर संभावना दिख रही है। बीसीसीआई एक प्रस्ताव भारत में एक-दो स्टेडियमों में इस लीग को आयोजित करने का दे सकता है, लेकिन देश में  कोरोना(Corona) वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण  इस मंजूरी मिलने की संभावना नहीं के बराबर है।

IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने बतया कि , हमें अगले 2 सप्ताह के अंदर सरकार से अनुमति लेनी होगी। यूएई सरकार ने इस टी20 लीग की मेजबानी की इच्छा जताई है और हम भी वहां की सुविधाओं के बारे में हम सब को पता है । साल 2014 में आईपीएल का पहला चरण यूएई में ही आयोजित किया गया था।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की अब 1 सप्ताह के अंदर बैठक होगी जिसमें अब आगे की रणनिति तय की जाएगी। इस बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। आगामी महीनों में कोविड -19 (Covid-19) की स्थिति का अंदाजा लगाकर उसके हिसाब से रणनिति तय करनी होगी।अब कहा जा रहा है कि  बीसीसीआई को यह भी देखना होगा कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए भारत में खेलना सहज होगा या फिर यूएई में। बीसीसीआई को यदि लगता है कि  इस लीग को यूएई में आयोजित करना चाहेगा तो उसे कई मामलों में सरकारी अनुमति की आवश्यकता होगी। बीसीसीआई को किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले लीग के सभी शेयर धारकों जैसे फ्रेंचाइजियों, प्रसारणकर्ता, प्रायोजकों से चर्चा करनी होगी। पैट कमिंस समेत कई प्रमुख खिलाड़ी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें खाली स्टेडियमों में आईपीएल खेलने से कोई आपत्ति नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button