सभी खबरें

रायसेन :- उपचुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर, जनसंपर्क में लोगो के बीच उतरे मदनलाल चौधरी

रायसेन :- उपचुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर, जनसंपर्क में लोगो के बीच उतरे मदनलाल चौधरी

देहगांव ब्लॉक में मदनलाल चौधरी ने किया सघन जनसम्पर्क
रायसेन/ अमित दुबे।
– साँची विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी ने सोमवार सुबह 9 बजे डुंगरिया से जनसम्पर्क की शुरुआत की। इसके उपरांत किशनपुर कैम्प पहुचें। सुबह 10.45 बजे किशनपुर इसके उपरांत तरावली, धनियाखेड़ी, सवदलपुर, सन्दूक, सुल्तानपुर में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। मदनलाल चौधरी 3 बजे ग्राम बनियाखेड़ी पहुँचे, इसके बाद वे महेश्वरी, हिनोतिया, पठारी, बेलना, सकतपुर,इमलिया और बावलिया में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की।
सांची उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मदन चौधरी अहिरवार पूरी ताकत झोंक रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  देवेंद्र पटेल और पार्टी कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर कांग्रेस की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मदनलाल चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि गद्दारों को सबक सिखाने के लिए जनता पूरा मन बना चुकी है। मुझे जनता की ओर से भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस की जीत के बाद सांची क्षेत्र के विकास के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। किसानों की कर्जमाफी और गरीबों को सभी कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी को जनसम्पर्क के दौरान अनेक ग्रामीणजनों की मौजूदगी रही ह। उनके गांव में पहुँचते ही हर वर्ग के लोग उत्साह के साथ उनसे मिलते नजर आते हैं। ग्रामीण यह बात उनके ही सामने कहते हैं कि इस बार साँची का विधायक गरीब का बेटा बनेगा। मदनलाल चौधरी ने जनता को कमलनाथ सरकार के 15 महीनों की उपलब्धियां बताईं  मदनलाल चौधरी मंगलवार को सुबह 10 बजे मेहगांव में जनसम्पर्क करने के बाद धनियाखेड़ी,     धोबाखेड़ी,पग्नेश्वर,ताजपुर,चिरहोली,टपरा कॉलोनी,वेजाखेड़ी,चौपड़ा,उमरिया,झिरनियां,बिशनखेड़ा में जनसम्पर्क करेंगें उनके साथ  ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पोलिंग अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता रहेंगें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button