भोपाल : रेलवे स्टेशन के पास अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

भोपाल : रेलवे स्टेशन के पास अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
- पुलिस बल तैनात
भोपाल/ राजकमल पांडे। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ ईरानी डेरे का अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। सुबह से ही करीब 12 हजार वर्गफीट पर अवैध कब्जे और निर्माण को जेसीबी मशीन से हटा रही है। हालांकि यहां पर दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटा दिया। अभी तक विरोध की सूचना नहीं है। दुकानदार खुद आज सुबह-सुबह अपनी दुकानों पर पहुंचे और दुकान में रखे सभी सामानों को अपने साथ ले गए।
- ईरानी का है कब्जा
ईरानी डेरे पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी, अपितु किन्हीं कारणों के चलते यह कार्रवाई नहीं हो सका। प्रशासन कार्रवाई की हिम्मत नही जुटा पा रहा था। कुछ दिन पहले करोंद क्षेत्र अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरा पर पुलिस पार्टी पर हमला हो गया था। धोखाधड़ी के एक मामले में सागर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया था और पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई थी।
- 12 हजार वर्गफीट सरकारी पर कब्जा
जानकारी के अनुसार 80 फीट चौड़ी हमीदिया समानांतर सड़क के किनारे अवैध कब्जे वाली करीब 12 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर हुसैनी जनकल्याण समिति का अवैध कब्जा है।