सभी खबरें

पीसी शर्मा ने फूंका सीएम शिवराज का पुतला, यह है बड़ी वजह

पीसी शर्मा ने फूंका सीएम शिवराज का पुतला

भोपाल :- शिवराज सिंह चौहान के मार्च में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कुल 100 दिन पूरे हो गए

 जिसके बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकतंत्र का हत्यारा बताया है. और पीसी शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका. और कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने के 100 दिन पूरे हो गए हैं. 

 इस दौरान पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार तंज कसा है. पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी की जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को भाजपा के द्वारा 22 विधायकों को खरीद कर करोड़ों का लेन देन करके गिराई गई। इन 100 दिनों में कोरोनाकाल में मध्य प्रदेश की जनता बर्बाद हो गई। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली बिल हजारों में आ रहे हैं।

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1277879219561697280?s=19

किसान कर्जमाफी बंद कर दी। जो महिलाएं घरों में जाकर कार्य करती थीं , बंद हो गये , ऑटो – रिक्शा , छोटे-छोटे दुकानदार , व्यापारी सब परेशान हो गए। साथ ही साथ मध्य प्रदेश की जनता परेशान हैं , टैक्स पर टैक्स लगाये जा रहे हैं।

यह पूछने के लिए हम आज प्रदर्शन कर रहे हैं कि आपको क्या हक था जो आपने मध्य प्रदेश की जनता को बर्बाद कर दिया और अल्पमत की सरकार आप क्यों चला रहे हो……? 

 तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं. शिवराज सिंह चौहान का आज होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार टल चुका है.. बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आलाकमान से मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करने के लिए दिल्ली गए हुए थे.. जिसके बाद वह नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिले… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई पर अभी तक यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि किन-किन नेताओं के नाम के आगे अंतरिम मुहर लगेगा..

 अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजनीति में और क्या क्या होने वाला है……

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button