5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Bhopal – जीतू का शिवराज पर तंज – शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो

भाजपा को अपनी कथनी और करनी में समझना चाहिए फर्क

भोपाल – बीजेपी के प्रदर्शन पर जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी घड़ियाली आंसू बहा रही है | जीतू पटवारी ने बीजेपी से जवाब मांगते हुए कहा कि कृषि अवार्ड के बाद भी किसान कर्जदार क्यों है ? मंदसौर में किसानों को गोली से किसने मरवाया था ? तब किसकी सरकार थी ? इसी तरह से जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल के समय किसानों ने खुदकुशी की थी |

भाजपा को अपनी कथनी और करनी में फर्क को समझना चाहिए|
जनता धीरे.धीरे सब समझ रही है वहीं केंद्र सरकार पर भी उन्होंने भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हमें प्रदर्शन भी करना पड़ा तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे पर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे | इसी के साथ बीजेपी से भी आग्रह किया कि आप भी केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं ओर साथ ही शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।