सभी खबरें

बैतूल : कांग्रेस अशोक निरापुरे मान्धाता विधानसभा का प्रभारी किया  नियुक्त

अशोक निरापुरे मान्धाता विधानसभा का प्रभारी किया  नियुक्त
बैतूल से अनिल कजोड़े की रिपोर्ट : –
 मप्र में आगामी समय में संपन्न होने जा रहे 27 विधानसभा क्षेत्रो में मप्र अनुसूचित जाति कांग्रेस की ओर से विधानसभा में चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए है। मप्र अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बौध्द ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की अनुमति से कांग्रेस अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन रावत की अनुशंसा पर बैतूल जिले के अनुसूचित जाति के निष्ठावान जुझारू,कर्मठ,ईमानदार नेता अनुसूचित जाति कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक निरापुरे को खंडवा जिले की मान्धाता विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व ने  निरापुरे को शीघ्र मान्धाता विधानसभा पंहुचकर कार्य कर संगठन को मजबूत कर जनता में कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने, कांग्रेस के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए जुटने हेतू निर्देशित किया गया है। बैतूल जिले के अशोक निरापुरे को चुनाव प्रभारी बनाने पर जिले के नेताओं ने बधाई देकर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालो में कांग्रेस के समस्त दलों के पदााधिकारीयो एवं कांगे्रसी कार्यकर्ता शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले में अनूसूचित जाति की आवाज बुलंद करने एवं अनुसूचित जाति के साथ होने वाले अत्याचारों पर अशोक निरापुरे ने समय-समय पर मजबूती से अपना पक्ष रखकर आवाज बुलंद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button