बीना:चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पारदी गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पारदी गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बीना। मंडीवामोरा थाने का है जहाँ कुछ दिनों से एक के बाद एक करीब तीन चोरियों की शिकायत मिलने के बाद जिसमे चोरों ने हाथ साफ किया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अपने मुखबिर सक्रिय किए जिसके बाद पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमे पारदी गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पांच जून को सरदार सिंह निवासी ग्राम बरउल थाना कुरवाई से 49000 रुपए तथा 9 जुलाई को रामस्वरूप निवासी ग्राम बिलधाई थाना बीना के 65000 रुपये और 16 जुलाई 2020 को मुकेश पिता काशीराम चढ़ार निवासी ग्राम भुगावली का मोबाइल जिसकी कीमत करीबन 7000 बताई जा रही है चोरी कर लिया था पकड़े गए पारदी गिरोह में बादल पिता कुमरोल पारदी उम्र 22 साल निवासी बाघरोद थाना त्योंदा द्वारा मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था रिजे पिता तोरण पारदी उम्र 22 साल,दलबीर पिता धन्नालाल पारदी उम्र 27 साल ,मनवीर पिता धन्नालाल पारदी उम्र 22 सभी निवासी ग्राम रफ़सोल थाना पथरिया जिला विदिशा द्वारा पैसों की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था जिनकी पड़ताल कर पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है आरोपियों से सी टी 100 मोटरसाइकिल नीले कलर की कीमत करीब 56000 रुपये तथा 12000 नगदी का मसरूका की रिकवरी कर जप्त किया गया

पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक मीनेष भदौरिया ,सहायक उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद ठाकुर, आरक्षक टीकाराम, योगेश शर्मा,दिनेश शर्मा,मंगल सिंह, अभिषेक,सुभाष मौर्य, मोहित राजावत,गौरव मीणा,सैनिक कैलाश दुबे आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




