अनूपपुर : breaking खाद्य मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ मामला दर्ज
- कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी पर थी आपत्ति जनक टिप्पणी
अनूपपुर से राजकमल पांडे की रिपोर्ट
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ कोतवाली अनूपपुर में आईपीसी की धारा 294, 506 के तहत मामला हुआ पंजीबद्ध। कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी राजवती सिंह कुंजाम की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला। बिसाहूलाल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को अशोभनीय शब्दो से किया था। आज कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ की पत्नी के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अनूपपुर कोतवाली थाने का घेराव कर आपराधिक मामला दर्ज करने की थी मांग।
ये था पूरा मामला विगत दिनों बिसाहूलाल एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से विश्वनाथ सिंह की पत्नी को रखैल जैसे अमर्यादित शब्दो का प्रयोग किया था। जिसके बाद अख़बार, चैनल व सोशल मीडिया में बिसाहूलाल की जमकर निंदा की। कांग्रेसी ख़ेमा बिसाहूलाल के उक्त बयान के बाद हमलावर है, तो वहीं ‘‘नारी के संम्मान में नारी है मैदान में’’ का नारा लगाते हुए महिलाओं ने राजवती का समर्थन करते हुए अनूपपुर कोतवाली पहुँच शिकायत दर्ज कराई हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा व्यवस्था
बिसाहूलाल सिंह ने उसी प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि 3 नवम्बर के बाद मैं जयप्रकाश को देख लूँगा। बिसाहूलाल सिंह ने जय प्रकाश अग्रवाल को कहा की जयप्रकाश मेरे चलते 13 साल अध्यक्ष रहा, और बिगड़ते बोल पर यह कहा कि जयप्रकाश को सड़क में ले आऊँगा।
सड़क पर उतरी कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन मालुम रहे कि बिसाहूलाल के इन दो विवादित बयानों के बाद कांग्रेस सड़क में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। तो वहीं भाजपा के दिग्गज बिसाहूलाल के अमर्यादित बयान पर मौन साधे हुए हैं। बिसाहूलाल के द्वार जयप्रकाश अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ की पत्नी पर विवादित बोल के लिए थाने में शिकायत तो दर्ज करा दी है, पर देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कौन सा करवट लेती है।