सभी खबरें

अफगानिस्तान संकट से ड्राई फ्रूट मार्केट पर पड़ सकता हैं बड़ा असर

By: Anjali Kushwaha

मध्यप्रदेश: अफगानिस्तान क्राइसिस की वजह से भारतीय मेवा बाजार में तेजी आ सकती है. भारत में अफगानिस्तान से ड्राई फ्रूट्स की खूब सप्लाई होती है.खासकर भारतीय बाजार में अंजीर और कंधार किशमिश की काफ़ी मांग है. थोक कारोबारियों के अनुसार तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां से भारत में आयात होने वाले ड्राई फ्रूट के दामों में उछाल आने वाला है. अफगानिस्तान से भारत में खसखस और अंजीर आयात किया जाता है. कोरोना संक्रमण काल में अंजीर को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. मध्यप्रदेश के शहरों में इसकी खूब मांग हैं.

व्यापारियों के अनुसार अफगानिस्तान संकट की वजह से ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में दो से तीन सौ रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. फ़िलहाल राखी का त्यौहार आने वाला है और इसके बाद दिवाली आएगी. जिसकी वजह से मांग काफी बढ़ जाती है.

ग़ौरतलब हैं कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चुका है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति देश छोड़कर जा चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button