सभी खबरें

Jabalpur: चीतल का शिकार कर खा गया उसका मांस

जबलपुर के सिहोरा वन क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ एक शख्स ने पहले एक चीतल का शिकार किया फिर उसको पका कर कहा गए। पुलिसवालों को किसी मुखबीर ने सुचना दी जिसके बाद जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

जबलपुर जिले के सिहोरा वन परिक्षेत्र का मामला है। ग्राम हरदुआ में श्री लाल पिता सुखाई चौधरी हरदुआ ने जंगल के किनारे एक खेत में खेती कर रहा है।इस खेत के पीछे तकरीबन 500 एकड़ में जंगल फैला हुआ है। इस जंगल में हीरण, चीतल, जंगली सूअर सहित कई जानवर रहते हैं। इन्ही में से कई जानवर रात में खेत या गाँव तरफ भी आते हैं। बता दें इस क्षेत्र में शिकार प्रतिबंधित है और किसी भी तरीके से आप जानवरों को हानि नहीं पहुंचा सकते है। 

लेकिन श्री लाल ने इनमे से एक नियम भी नहीं माना और उसने रात में जंगली जानवरों से बचने के लिए अपने खेत के चारों तरफ बिजली वाले तार लगा दिए। इस तार में फसाकर उसने एक चीते का पहले तो शिकार किया फिर उसका मीट बनाकर खाया भी।

                               

जब किसी ने इस बारे में वन विभाग में सुचना दी तब जाकर कुछ लोगों ने उसके खेत में बने घर पर छापा मारा। जहां बहुत देर की मशक्कत के बाद घर से कुछ दूर चल कर झाड़ियों के पीछे चीतल के सिंघो को बरामद किया गया। अंदर खोजबीन की गई तो पुलिस फाॅर्स को वहां से चीते का पका हुआ मांस भी बरामद हुआ। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जबलपुर मझौली से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button