भिंड में हुआ भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर बस कंटेनर से टकराई, 7 की मौत

- भिंड जिले के गोदह थाना क्षेत्र का मामला
- हादसे में पलटा कंटेनर
- 7 यात्रियों की मौत
भिंड/अंजली कुशवाह: भिंड के गोदह थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया हैं. जहां एक कंटेनर से बस की भिड़ंत हो गई. इस भीषण हादसे में बस के अंदर बैठी 15 से ज्यादा सवारियां बुरी तरह से घायल हो गई और कंटेनर पलट गया. जानकारी के मुताबिक सात यात्रियों की मौत हो गयी है, जिसमें 06 पुरुष और 01 महिला है. फ़िलहाल गोहद चौराहा पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है.
ग्वालियर से बरेली जा रही थी बस
गोहद चौराहा थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा मुताबिक ग्वालियर से बस क्रमांक MP07 P1168 बरेली, उत्तर प्रदेश जा रही थी. बस शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भिंड जिले के पास हाईवे पर डांग गांव के पास से होकर गुजर रही थी, तभी भिंड की तरफ से ग्वालियर की ओर जा रहा एक कंटनेर और बस आपस में तेज रफ्तार के साथ क्रॉस हुए. तभी चालक की साइड से दोनों वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई.
हादसे में मृत 3 यात्रियों की पहचान फ़िलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस, मृत यात्रियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने मृतकों का पीएम कराने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस गोहद भेज दिया है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस हादसे बाद बस चालक फरार है. कंटेनर पलटने से चालक घायल हो गया है. पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को भर्ती करा दिया है.

.jpeg)


