सभी खबरें

Bhopal Corona Update:- राजधानी में आज मिले 154 नए कोरोना मरीज

Bhopal Corona Update:- राजधानी में आज मिले 154 नए कोरोना मरीज

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- राजधानी भोपाल में लगातार कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, आज भोपाल में कुल 154 नए मरीज मिले हैं. हर रोज कोरोना के बढ़ते आंकड़े काफी डरावने होते जा रहे हैं. चिंता है इसलिए और अधिक बढ़ती जा रही हैं क्योंकि राजधानी भोपाल में केवल पुराने भोपाल तक की कोरोना सीमित नहीं रह गया है, भोपाल के कई पॉश इलाके नए भोपाल में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसमें अरेरा कॉलोनी,  हबीबगंज,  शिवाजी नगर,  एमपी नगर और तमाम वह इलाके हैं जहां से कोरोनावायरस संक्रमण के मामले निकल कर सामने आ रहे हैं

दुनिया भर में कोरोनावायरस का विस्फोट लगातार जारी है. दुनिया में अब तक 1.46 करोड़ संक्रमित मरीज हो चुके हैं.

 वही 87 लाख 34हज़ार 789 मरीजों को रिकवर किया गया है. वहीं अगर देश भर की बात करें तो 24 घंटे में 40हज़ार 425 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button