MP में जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी: इन पदों पर होंगी भर्तियां

प्रणय शर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट से भोपाल शहर के ट्रैफिक को रफ्तार तो मिलेगी ही साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जी हाँ इसलके लिए रेलवे करीब दो हजार नौकरियां निकलेंगी। जिसमें रेलवे स्टेशन मास्टर से लेकर टिकट चेकिंग समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां होंगी। आपको बता दें कि अप्रैल 2023 से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। जिसमें हर मेट्रो स्टेशन पर 50 स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
3 साल, 10 हजार नौकरी
रानी कमलापति मेट्रो रेलवे स्टेशन से सुभाष ब्रिज तक पांच मेट्रो स्टेशन बनने हैं। दिसंबर के बाद से एम्स से रानी कमलापति स्टेशन तक भी स्टेशन बनाए जाएंगे। अगले तीन साल में मेट्रो का ट्रैक तीस किमी तक लंबा होगा और स्थायी व अस्थायी मिलाकर दस हजार से ज्यादा कर्मचारियों का स्टाफ रखना होगा। इसमें मेट्रो ट्रेन परिचालन से लेकर सिग्निलिंग, ट्रैकमेन, स्टेशन प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, मेट्रो डिपो के साथ रखरखाव व अन्य कामों के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति हो सकती है। साथ ही बता दें कि भोपाल में प्रायोरिटी कॉरीडोर के तहत एम्स से सुभाष ब्रिज तक 6.22 किमी लंबाई में मेट्रो का काम पूरा किया जा रहा है। सितंबर 2023 तक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुभाष ब्रिज तक का ट्रायल रन करने की योजना है। पहले चरण में 30 किमी लंबाई की दो लाइन को लिया गया है। एम्स से सुभाष ब्रिज होते हुए करोंद और दूसरी लाइन भेल क्षेत्र के रत्नागिरी से भदभदा तक की है। प्रायोरिटी कॉरीडोर में गणेश मंदिर के सामने मेट्रो का रेलवे ओवरब्रिज नहीं बन पाया है, इसलिए सितंबर 2023 तक प्रायोरिटी कॉरीडोर के आधे हिस्से में ही मेट्रो चल पाएगी। पहले चरण की लाइनों पर 6700 करोड़ रुपए का खर्च अनुमानित है।
इन पदों पर होंगी भर्ती
सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर
डिप्टी जनरल मैनेजर
मैनेजर (सिविल)
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल)
जनरल मैनेजर
एडिशनल जीएम ईएंडएम
सीनियर डीजीएम
डीजीएम
मैनेजर
असिस्टेंट मैनेजर
इंजीनियर (सीनियर ग्रेड)
साथ ही मेट्रो रेल कॉरपोरेश अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि फिलहाल मेट्रो ट्रेन के संचालन के लिए निर्माण कार्य पर पूरा जोर है। इसके लिए पूरी टीम काम कर रही। नौकरियां तो रहेंगी ही। संचालन के लिए भी जरूरी एक्सपर्ट स्टाफ रखा जाएगा। इसके लिए समय-समय पर वैकेंसी निकलेगी।
.jpg)



