सभी खबरें

UP के बाहुबली विधायक MP से गिरफ्तार, जताई थी एंकाउंटर की आशंका, 73 मुकदमे है दर्ज

मध्यप्रदेश/आगर – उत्तर प्रदेश के भदोही से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर से पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के एक और बाहूबली विधायक एनकाउंटर के डर से मध्य प्रदेश आया थे।

तभी सूचना मिली के विधायक विजय मिश्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद वह बापस यूपी की तरफ जा रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिली और उनको आगर जिले के तनाेड़िया से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि विधायक को आगर जिले के तनोड़िया से रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। विधायक विजय मिश्रा पर उत्तर प्रदेश में कई थानों में मामले दर्ज हैं।

मालूम हो कि विधायक विजय मिश्रा ने वीडियो जारी कर अपने एंकाउंटर की आशंका जताई थी। वीडियो में विधायक ने कहा था कि ब्राह्मण होने के नाते सरकार उनको परेशान कर रही है। और यूपी पुलिस उनका एनकाउंटर कर सकती हैं।

वहीं, पुलिस की मानें तो विधायक विजय मिश्र के खिलाफ 73 मुकदमे दर्ज हैं, वह वीडियो जारी कर केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button