सभी खबरें
Mission 2023 की तैयारी में BJP, इन दो जिलों के अध्यक्ष किए घोषित

भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए तैयारियां तेज़ कर दी है। दरअसल, पार्टी अपने युवा संगठन को मजबूत करने का काम कर रहीं है। इसी कड़ी में पार्टी ने दो जिलों (इंदौर और ग्वालियर नगर) के अध्यक्षों की घोषणा की है। ये घोषणा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति के बाद की है। जिसके बाद इंदौर से सौगात मिश्रा और ग्वालियर नगर से प्रतीक तिवारी को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।



.jpg)

