2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बेरोजगारी, मंहगाई, चयनित शिक्षकों को नियमित कर देते तो योगी सरकार की बुलडोजर स्कीम को नकल करने की आवश्यकता नहीं पड़तीः पीसी शर्मा

बेरोजगारी, मंहगाई, चयनित शिक्षकों को नियमित कर देते तो योगी सरकार की बुलडोजर स्कीम को नकल करने की आवश्यकता नहीं पड़तीः पीसी शर्मा

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों बुलडोजर मामा के नाम से फेमस हो रहे हैं, और प्रदेश में अपराध करने वालों पर बुलडोजर के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पीसी शर्मा ने शिवराज पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान 15 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन 5 साल पहले बने यूपी के मुख्यमंत्री की नकल उतार रहे हैं। क्योंकि उनकी खुद की कोई नीतियां नहीं है उनका यह नकल करना साफ दर्शा रहा है कि वह प्रदेश में नाकाम मुख्यमंत्री हैं।

दरअसल, यूपी में योगी सरकार में बाबा बुलडोजर की तर्ज पर एमपी में भी शिवराज अब बुलडोजर माम के नाम से कार्रवाई कर रहे हैं जिसको लेकर पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी अलोकप्रीयता, अकर्मण्यता और नाकामी को छुपाने के लिए ये सब बुलडोजर की नौटंकी कर रहे हैं ताकि प्रदेश की जनता का मंहगाई से ध्यान हटाया जा सके, रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल से रसोई गैस से ध्यान हटाया जा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाना है तो मंहगाई पर चलाओ, शराब दुकानों पर चलाओ, चयनित शिकक्षकों को नियमित करो, बेरोजगारों को नौकरी दो। लेकिन नही ऐंसा नही होगा क्योकिं यह कोवल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की नकल करने का शगल है, जो एक अलोकप्रिय मुख्यमंत्री की हताशा को दर्शाता है। 15 सालों में अपनी अच्छी और सशक्त छवि बनाई होती तो आज नकल करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।