सभी खबरें
जबलपुर में पिटाई के आरोपियों का पुलिस ने सड़क पर सार्वजनिक जुलूस निकाला

जबलपुर में पिटाई के आरोपियों का पुलिस ने सड़क पर सार्वजनिक जुलूस निकाला
जबलपुर :- जबलपुर में लोडिंग ऑटो ड्राइवर से पिटाई के आरोपियों का पुलिस ने सड़क पर सार्वजनिक जुलूस निकाला.
क्या था पूरा मामला :-
जबलपुर से आज फिर एक गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसमें दो स्थानीय बदमाश एक लोडिंग ऑटो चालक को बुरी तरह से पीट रहे हैं आसपास खड़े लोग सिर्फ टकटकी लगाकर देख रहे हैं पर कोई भी रोकने का प्रयास नहीं कर रहा है. रविवार की दोपहर लोडिंग ऑटो वाले को बेरहमी से पीटने वाले आरोपी अभिषेक दुबे और चंदन सिंह की गिरफ्तारी काफी देर तक नहीं हुई थी.दोनों स्थानीय बदमाशों के खिलाफ मारपीट के कई अपराध दर्ज है।
पर वीडियो वायरल होने के बाद जबलपुर पुलिस ने दोनों ही पीटने वाले युवक मनोज और साथी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है.




