ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

MP : नगर परिषदों से नतीजे आने शुरू, यहां जानें “किसने कहां जमाया कब्ज़ा”

भोपाल : मध्यप्रदेश की 169 नगर परिषदों से नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सभी जगह BJP-कांग्रेस में ही मुख्य मुकाबला है। इसी बीच हार-जीत का सिलसिला भी शुरू हो चूका है।

जानें किन जिलों में हुई किस की जीत

  • रायसेन जिले की सांची नगर परिषद के 14 वार्डों में से 11 वार्डों पर बीजेपी का कब्जा। 2 वार्डों में निर्दलीय जीते। कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक वार्ड।
  • मंदसौर जिले की नारायणगढ़ नगर परिषद में 10 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय की जीत।
  • मंदसौर जिले की सीतामऊ नगर परिषद के 14 वार्डों में भाजपा की जीत तय 1 वार्ड में कांग्रेस का कब्जा।
  • मंदसौर जिले की पिपल्यामंडी नगर परिषद में 8 भाजपा, 5 कांग्रेसी और दो निर्दलीय जीते।
  • सतना जिले की नगर परिषद नागौद में कांग्रेस ने दो वार्ड जीते। अमरपाटन में वार्ड 7 से भी कांग्रेस प्रत्याशी 50 वोट से जीता।
  • सतना जिले की कोटर परिषद में 10 सीटों पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस, 1 पर बसपा और 3 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।
  • सीहोर जिले की बुदनी नगर परिषद में भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां 15 में से 14 सीट पर पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस का सिर्फ 1 प्रत्याशी जीता।
  • खरगोन जिले की करही नगर परिषद में भाजपा का कब्जा। 8 सीट पर बीजेपी और 7 पर कांग्रेस पार्षद जीते।
  • उज्जैन जिले की माकड़ौन नगर परिषद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। कुल 15 वार्ड में 10 भाजपा, 4 कांग्रेस और 1 निर्दलीय की जीत हुई।
  • राजगढ़ जिले की छापीहेड़ा नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा। 15 में से 8 वार्ड जीते। कांग्रेस को 6 सीटें। 1 पर अन्य को मिली जीत।
  • पन्ना जिले की पवई नगर परिषद में 10 वार्ड में भाजपा की जीत, 2 वार्ड कांग्रेस ने जीते और 2 पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button