भीषण आग:- ग्वालियर में इंदरगंज चौराहे पर पेंट की दुकान में लगी आग, इतने लोगों की हुई मौत

ग्वालियर / गरिमा श्रीवास्तव:-ग्वालियर (Gwalior)में इंदरगंज चौराहे(Inderganj Square) पर एक पेंट(Oil paint Shop) की दुकान में भीषण आग लग गई. इस में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें तीन शव निकाले गए हैं.
आग इतनी भयावह लगी है कि इसका धुआं 3 किलोमीटर तक दिखाई दे रहा है. मौके पर पहुंची दमकल आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रही है. जिस घर में आग लगी है वह तीन मंजिला मकान है.
इस वक्त भी फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. जो घर में आग लगी हो उसमें 25 लोग रहते हैं. मरने वालों में दो बच्चियां भी शामिल हैं. जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं बच्चियों की छुट्टी लाश को बाहर निकाला गया है लोगों का कहना है कि आज इतने तड़के लगी कि लोगों को घर में फंसे लोगों को निकालने का मौका नहीं मिल पाया. भयानक आपको देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर ने आर्मी को मोर्चा संभालने को कहा है. जिसके बाद अब आर्मी की रेस्क्यू टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है, अभी तक आग लगने की मुख्य वजह सामने नहीं आई है लगातार प्रयास जारी हैं.




