सभी खबरें

भ्रम फैलाकर काम करने वाला संगठन आरएसएस खतरनाक संगठन है :  लाखन सिंह यादव

मुरैना : कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा आर.एस.एस को देश विरोधी कहे जाने के बाद अब कमलनाथ सरकार में पशुपालन मंत्री एवं मुरैना जिला के प्रभारी लाखन सिंह यादव ने आर एस एस को एक खतरनाक संगठन बताया है |  मीडिया से चर्चा में प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय संघ सेवक संघ खतरनाक संगठन है , जो देश में उत्पात करने का काम करता है और लोगों को गुमराह करने का कोशिश करता है  | उन्होंने वैसे अधिकारियों पर भी निशाना साधा है जो आर एस एस के  शाखाओं में जाते हैं |  इस विषय पर उन्होंने कहा कि जो अधिकारी आर.एस.एस के शाखा में जाते हैं वह सरकारी काम करना बंद कर देते हैं |  मंत्री ने कहा कि भ्रम फैलाकर काम करने वाला संगठन आरएसएस खतरनाक संगठन है |  इसलिए सरकार इसकी निगरानी कर रही है और जहां जहां आवश्यकता होगी कर्मचारियों  को आर.एस.एस की शाखाओं  में जाने पर प्रतिबंधित किया जाएगा | 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button