जबलपुर:- युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे राज्यसभा सांसद विवेक तंखा निवास का घेराव, पूरे कोरोना काल में गायब रहने का लगाया आरोप

जबलपुर:- युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे राज्यसभा सांसद विवेक तंखा निवास का घेराव, पूरे कोरोना काल में गायब रहने का लगाया आरोप

जबलपुर।  पूरे कोरोनाकाल में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर उनके निवास का घेराव कर थाली बजाकर उन्हें कुंभकरण की नींद से जगाने का काम करेगा ।
 
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जहां भारतीय जनता पार्टी का पूरा संगठन हमारे सांसद, विधायक सभी जनप्रतिनिधि लोगों की पीड़ा दूर करने का प्रयास कर रहे है। वहीं पूरे कोरोना काल में  राज्यसभा सांसद आज तक 1 दिन भी नहीं दिखे और ना ही जनता की सुध ली । उल्टा कांग्रेस के नामदार नेता भाजपा के कामदार नेताओं पर आरोप मढ़ रहे हैं ।

 रंजीत पटेल ने कहा कि राज्यसभा के सांसद विवेक तंखा सहित कांग्रेसी एवं युवक कांग्रेस के लोग संकट के समय में भी हल्ला मचा कर सिर्फ ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं ।राज्यसभा  सांसद जिन्होंने जबलपुर से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा है उनका दायित्व बनता है कि वे जबलपुर की ओर भी अपना रुख करें परन्तु वे सो रहे हैं इसीलिए युवा मोर्चा  आज 21 सितंबर को 3:30 बजे  तैयब अली पेट्रोल पंप  के पास एकत्रित होकर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के घर का घेराव कर एवं थाली बजाकर उन्हें जगाने का काम करेगा। 

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने की है।

Exit mobile version