यूथ कंग्रेस 5 अगस्त को करेगी संसद का घेराव, जानिए क्या है कारण 

यूथ कंग्रेस 5 अगस्त को करेगी संसद का घेराव, जानिए क्या है कारण 

भोपाल: 
कांग्रेस पिछले कुछ दिनो से लगातार महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानूनों एवं जासूसी कांड को लेकर सरकार को घेरे हुए है। इसी बीच इन सब मुद्दों को लेकर अब यूथ कांग्रेस 5 अगस्त को संसद का घेराव करने वाली है। 

इस मुहिम के लिए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपनी बात रखी और कहा की  “5 अगस्त को दिल्ली में होने वाले संसद घेराव के लिए मैं अपने घर से निकल चुका हूँ, आप भी निकलों और दिल्ली पहुँचकर इस निकम्मी सरकार के विरुद्ध देश की आवाज़ बुलंद करों !

उन्होनें अपना एक वीडियो सोशल साइट्स पर डाला है जिसमे उन्होंने कहा है की आज मेहंगाई चरम पर है पैट्रोल, डीजल, गैस, दूध, खाने का तेल सब बीजेपी सरकार ने महंगा कर दिया है। बेरोजगारी की वजह से युवा मौत के घाट उतर रहा है आज सब के पास फांसी लगने ले अलावा कोई और रास्ता नही बचा है। उन्होनें मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक युवा द्वार बेरोजगारी की वजह से फांसी लगाने के मामले के बारे में भी बात की आगे उन्होंने सभी युवाओं को 5 अगस्त को दिल्ली में होने वाले संसद घेराव के लिए मैं अपने घर से निकलने को कहा।

अब देखना ये होगा की कल 5 अगस्त को संसद के बाहर क्या होता है और क्या इस घेराव का सरकार पर कोई असर होता है या नही।

Exit mobile version